फतेहपुर । आगामी 21 जून 2022 को योगा दिवस के अवसर पर योग कार्यक्रम का भव्य आयोजन होगा ।
इसी क्रम में आज शनिवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान फतेहपुर के प्रांगण में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
जिसमें संस्थान फतेहपुर एवं जहानाबाद के प्रशिक्षार्थियों एवं अनुदेशकों/कार्यदेशको तथा अन्य कार्मिको द्वारा प्रतिभाग किया गया ।
इस अवसर पर डॉ0 नरेश कुमार प्रधानाचार्य,अशोक कुमार कार्यदेशक,ऋषभ श्रीवास्तव,अनुदेशक उपस्थित रहे ।
