कानपुर । जीनियस प्रेस एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष गिरीश खरे प्रदेश प्रभारी डा० के०एम०त्रिपाठी वरिष्ठ उपाध्यक्ष अतुल गुप्ता उपाध्यक्ष अनुपम कुमार शुक्ला प्रदेश महामंत्री कुलदीप सक्सेना प्रदेश सचिव सुरेश चौरसिया,कीर्ति कुमार शुक्ला,मुकेश दीक्षित,रवीन्द्र त्रिपाठी प्रदेश संगठन मंत्री आशीष मिश्रा विधि सलाहकार पद्म चन्द्र गुप्ता मण्डल अध्यक्ष पी०एन०शर्मा किशन चन्द्र मेहरोत्रा रमेश कुमार शर्मा दिनेश कुमार अग्रवाल सदस्यगण राकेश दुबे प्रदीप नागर व जय प्रकाश तिवारी ने योग दिवस पर देश एवं प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि योग एक आध्यात्मिक अनुशासन है ।
पदाधिकारियों ने कहा कि योग संस्कृत भाषा के ‘युज धातु ‘ से निकला है जिसका अर्थ होता है आत्मा का परमात्मा से मिलन अर्थात योग में इतनी शक्ति होती है कि यह आपको अमरत्व की प्राप्ति करा सकता है । कुछ लोग योग को भ्रमवश साधारण आसन समझ लेते हैं किन्तु यह उससे कहीं बढ़कर है । योग मुख्य रूप से एक आध्यात्मिक अनुशासन है जिसमें जीवन शैली का पूर्ण रूप से आत्मसात किया गया है ।
पदाधिकारियों ने कहा कि योग को किसी प्रशिक्षित के संरक्षण में करना चाहिए क्योंकि अगर योग गलत तरीके से किया गया हो तो वह नुकसान भी पहुंचा सकता है । योग एक कला के साथ साथ एक विज्ञान भी है क्योंकि यह शरीर और मन को नियंत्रित करने के लिए व्यवहारिक तरीके प्रदान करता है ।
