फतेहपुर । कल्यानपुर थाना क्षेत्र की राम गंगा निचली नहर में एक 13 वर्षीय अज्ञात किशोर का शव उतराता देखा गया तो सनसनी फैल गई मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ लग गई । वहीं सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । वहीं पुलिस किशोर के शिनाख्त को लेकर जुट गई है ।
शनिवार की सुबह थाना कल्याणपुर क्षेत्र के कोरसम गांव के समीप नहर में एक 13 वर्षीय अज्ञात किशोर का शव उतराता देखा गया तो सनसनी फैल गई हड़कंप मच गया मौके पर भारी भीड़ लग गई ।
सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया पुलिस अज्ञात किशोर के शिनाख्त के प्रयास में जुटी हुई है । वही ग्रामीणों की माने तो किशोर केवल अंडरवियर पहने था और शव कई दिन पुराना लग रहा था ।
हालांकि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है । 13 वर्षीय किशोर के शव मिलने के बाद आसपास के इलाके में भी हड़कंप मचा रहा लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं होती रही ।
