कानपुर । राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश जनपद शाखा कानपुर नगर का डिप्लोमा इंजीनियर संघ भवन सिविल लाइंस कानपुर में जनपदीय अधिवेशन संपन्न हुआ ।
अधिवेशन का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित परिषद के अध्यक्ष,इंजीनियर हरि किशोर तिवारी के द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया ।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रांतीय महामंत्री शिव बरन सिंह यादव,संरक्षक भूपेश अवस्थी,संयुक्त मंत्री श्री अविनाश चंद्र श्रीवास्तव,सरनाम सिंह अध्यक्ष चकबंदी कर्ता संघ आदि उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता रजनीश श्रीवास्तव मंडल अध्यक्ष द्वारा की गई तथा संचालन श्री उदय राज सिंह जिला मंत्री के द्वारा किया गया । राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अधिवेशन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित इंजीनियर हरि किशोर तिवारी द्वारा कहा गया कि आने वाला समय संघर्षशील है । पुरानी पेंशन बहाली एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा अहम मुद्दे हैं । जिन पर संयुक्त रूप से बृहद संघर्ष की आवश्यकता है ।
विशिष्ट अतिथि श्री शिवबरन सिंह यादव द्वारा बताया गया कि आने वाले समय में संघर्ष कठिन है कर्मचारियों को हर हाल में एकजुट बने रहने की आवश्यकता है ।
परिषद के संरक्षक श्री भूपेश अवस्थी द्वारा राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के बैनर तले सभी संबद्ध संगठनों को एकजुट रहने की आवश्यकता पर बल दिया गया ।
अधिवेशन के द्वितीय सत्र में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की जिला इकाई के लिए निर्वाचन संपन्न हुआ जिसमें प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा नियुक्त निर्वाचन अधिकारी श्री अविनाश चंद्र श्रीवास्तव एवं सह निर्वाचन अधिकारी इंजीनियर राजपाल सिंह एवं इंजीनियर अमित शुक्ला बनाए गए ।
निर्वाचन प्रक्रिया में निर्विरोध रूप से सर्व श्री प्रभात मिश्रा अध्यक्ष,श्री उदय राज सिंह यादव मंत्री,श्री देवर्षि दुबे वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं श्री मेवा लाल कनौजिया संप्रेक्षक निर्वाचित घोषित किए गए । अधिवेशन में प्रमुख रुप से सर्व श्री बीएल गुलाबिया,अजय कुमार वाल्मीकि,श्री अजय द्विवेदी,संतोष तिवारी,देवेश द्विवेदी,ललितेश तिवारी,देवेंद्र सिंह बिष्ट,नरेंद्र सिंह, श्रीमती रिजवाना, सुनीता देवी,सुमन श्रीवास्तव, श्यामा सचान, गुरबचन सिंह, विमलेश यादव, रजनीश उपाध्याय, मनोज विद्यार्थी, रोहित तिवारी, रामबहादुर, योगेश शुकला, दिलीप सचान सहित, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद से सम्बद्ध सम्मानित संगठनों के सैकड़ों पदाधिकारी उपस्थित रहे जिन से डिप्लोमा इंजीनियर संघ भवन कर्मचारियों की एकता के नारों से गुंजायमान रहा ।
कार्यक्रम के समापन की घोषणा श्रीवास्तव मंडल अध्यक्ष द्वारा सम्मानित प्रदेश नेतृत्व का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए की गई ।
