फतेहपुर/बिन्दकी । अग्निपथ योजना के विरोध में आज एआईसीसी मेंबर प्रदेश सचिव अभिमन्यु सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल को सम्बोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी अवधेश कुमार निगम के माध्यम से देकर अग्निपथ योजना को निरस्त किए जाने की मांग किया ।
प्रदेश के राज्यपाल को दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि सरकार द्वारा लागू की गई अग्निपथ योजना सशस्त्र बलों की लम्बे समय से चली आ रही परम्पराओं और लोकाचार को नष्ट करने और उनका मनोबल करने वाली है । इस योजना को लेकर देश में व्यापक गुस्सा और विरोध हो रहा है । केंद्र सरकार द्वारा बिना किसी परामर्श के जबरिया अग्निपथ योजना थोपी गई है । इस योजना से बड़ी संख्या में नौजवान नाराज और हतोत्साहित है जो सशस्त्र बलों में शामिल होने का सपना देख रहे थे । राष्ट्रीय सुरक्षा व सशस्त्र बलों के मनोबल पर पड़ने वाले दूरगामी परिणाम को देखते हुए कांग्रेस इस अग्निपथ योजना को वापस लेकर निरस्त करने की मांग करती है ।
ज्ञापन देने वालों में कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव पूर्व प्रत्याशी बिंदकी विधानसभा अभिमन्यु सिंह के साथ वरिष्ठ नेता अल्प संख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष बाबर खान,बृजेश मिश्र,आकाश गुप्ता,यूथ कांग्रेस के गगन प्रताप सिंह,सभासद बिंदकी नगर पालिका सोइब कुरैशी,सुल्तान सिंह यादव,मो.शकील व सीता राम सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

I could not refrain from commenting. Very well written!
Hava kompresörleriyle işlerinizi kolaylaştırın. Dayanıklı ve yüksek performanslı seçeneklerimizle tanışın