फतेहपुर । न्याय पंचायत मौहार ब्लॉक मलवा की संकुल सदस्यों/प्रधानाध्यापक की बैठक डॉ0 सुनील कुमार तिवारी-एकेडमिक रिसोर्स परसन की नेतृत्व में की गयी जिसमे नवीन नामांकन की लक्ष्य प्राप्ति करने हेतु रणनीति बना कर प्रयास करना हैं । शिक्षक डायरी बना कर नियमित पूर्ण करने हेतु सभी कों प्रेरित किया गया । पुस्तकालय निर्माण हेतु स्टॉक पंजिका में समस्त किताबों की इंट्री करके आगम निर्गम पंजिका में बुक क्लब की सहायता से प्रतिदिन बच्चो कों वितरित करना एवं पंजिका में चढ़ाना हैं । शासनादेश के अनुसार प्रतिदिन एमडीएम बना कर पंजिका पूर्ण करना,विद्यालय प्रांगण,शौचालय आदि साफ सुधरे रखना हैं । विभागीय आदेशो का पालन स्कूल के सभी सदस्यों कों टीम वर्क के रूप में सफलता पूर्वक कर सकते हैं ।
उपरोक्त बातें डॉ० सुनील तिवारी ने विस्तार पूर्वक बतायी एवं समझायी और प्रेरित किया साथ ही डी सी एफ भी भरवाया गया । विपिन पटेल ने मीटिंग के उद्देश्य कों बताया ।
विद्या सागर ने स्कूल रेडिनेस के पहलुओं पर प्रकाश डाला अंत में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका इन्द्रप्रभा ने सभी के प्रति आभार ब्यक्त किया ।
बैठक में कल्पना,सरस्वती,रेखा शगुफ्ता,शालिनी,प्रियंका,सुनीता ,अनिल,गंगा प्रसाद,अनामिका,रोशन लाल,सीमा,पूनम,बीना आदि ने प्रतिभाग किया ।
