बिन्दकी/फतेहपुर,27 जून । भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के फरीदपुर मोड़ पर धर्म पाल सिंह परिहार की अध्यक्षता में विशाल किसान पंचायत हुई । पंचायत के दौरान विभिन्न समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी अवधेश कुमार निगम को देकर निराकरण कराए जाने की मांग किया ।

भाकियू अराजनैतिक कार्यकर्ताओं द्वारा दिए गए ज्ञापन में बिंदकी से बंधवा मोड़ तक गढ्ढे युक्त सड़क को बनवाएं जाने, काशी राम कालोनी बिंदकी से अपात्रों को हटाकर पात्र लोगों को दिलाएं जाने,बिना बिजली कनेक्शन के विभाग द्वारा भेजे गए बिल को माफ कर कनेक्शन किए जाने सहित किसानों की समस्याओं को त्वरित निस्तारण किए जाने की मांग की गई ।
किसान पंचायत में भाकियू जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह व धर्म पाल सिंह परिहार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
