फतेहपुर । दिव्यांग जन सशक्तिकरण के तहत आज बहुआ में दिव्यांग चिन्हीकरण शिविर का आयोजन किया गया ।
यह जानकारी देते हुए जिला दिव्यागजन सशक्तिकरण अधिकारी ,फतेहपुर ने बताया कि आज वि०ख० बहुआ में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा शिविर/कैम्प आयोजित किया गया । जिसमें 58 दिव्यांगजनों द्वारा प्रतिभाग किया गया । इस शिविर में 01 दिव्यांगजन का दिव्यांग प्रमाण पत्र भी निर्गत किया गया । तत्क्रम में यह भी अवगत कराना है कि विभाग द्वारा 29 जून 2022 को वि०ख०- भिटौरा में शिविर/कैम्प आयोजित होना सुनिश्चित हुआ है । इस शिविर में दिव्यांगजनों द्वारा निम्न अभिलेखों को अपने साथ लाना अनिवार्य है । जिससे आयोजित शिविर के माध्यम से दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं से लाभान्वित किया जा सके ।
