फतेहपुर । वन महोत्सव कार्यक्रम विकास खंड हथगाम के ग्राम पंचायत सेमरा मानापुर स्थित झील में विशिष्ट अतिथि अध्यक्ष जिला पंचायत फतेहपुर, श्री अभय प्रताप सिंह,शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी/सचिव ,अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास,एमडी पिकप,श्रीमती सुजाता शर्मा,पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार सिंह,मुख्य विकास अधिकारी श्री सत्य प्रकाश,अपर जिलाधिकारी(वित्त/राजस्व) ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । वृक्षारोपण जनांदोलन चौपाल के माध्यम से वृक्षारोपण व उनके संरक्षण के बारे में जागरूक किया गया ।

विशिष्ट अतिथि अध्यक्ष जिला पंचायत फतेहपुर श्री अभय प्रताप सिंह ने कहा कि झील 44 हेक्टेयर के सापेक्ष वर्तमान में निर्माणाधीन कुल भूखण्ड 20 हेक्टेयर में 04 झीलो का 05 करोड़ 90 लाख रुपये की लागत से निर्माण किया जा रहा है । उन्होंने कहा कि भूमिगत जल स्तर को बनाये रखने के साथ यह स्थान क्षेत्रीय पर्यटन के रूप में भी पहचाना जाएगा । इन झीलों की सुंदरता,जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिकोण से वृक्षो का बहुत योगदान है के क्रम में झीलों पर जिला प्रशासन द्वारा वृक्षारोपण कराया जा रहा है ।
शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी/सचिव,अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास,एमडी पिकप,श्रीमती सुजाता शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार वृहद वृक्षारोपण महोत्सव मनाया जा रहा है ।
जनपद-फतेहपुर में तीन चरणों मे लगभग 49 लाख 54 हजार 01 सौ चौहत्तर का लक्ष्य प्राप्त हैं ।
आज 35 लाख 67 हजार पांच के सापेक्ष 25 लाख,68 हजार,दो सौ चौवालिस पौध विभिन्न विभागों एवं ग्राम पंचायतों आदि में रोपित किये गए ।
उन्होंने कहा कि हमारी प्रकृति,सभ्यता,संस्कृति में पीपल व बरगद की पूजा होती है । 20 वर्ष पूर्व प्रदेश का 35 डिग्री तापमान रहता था जो आज बढ़कर 48 डिग्री तापमान है । फतेहपुर गंगा, यमुना के बीच मे बसा है दोनों नदियों का आशीर्वाद प्राप्त है पेड़ ज्यादा से ज्यादा लगाकर संरक्षित किये जायें जिससे मिट्टी का कटान रुकेगा वहीं खेतो में नमी व उर्वरता बनी रहेगी । उन्होंने कहा कि दो ब्लाक डार्क जोन में हैं जिन्हें पौध रोपण कर समाप्त करना है ।
पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार सिंह ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान ऑक्सीजन की जरूरत पड़ने पर ऑक्सीजन प्लांट लगाए गए । ऑक्सीजन का श्रेय पेड़ो से है, हर व्यक्ति अपने ऑंगन में दो पेड़ अवश्य लगाकर एक जागरूक नागरिक का परिचय दे ।
मुख्य विकास अधिकारी श्री सत्य प्रकाश ने कहा कि 49 लाख 54 हजार 01 सौ चौहत्तर पौध वन महोत्सव के तहत लगाए जाएंगे जिसमे स्वयं सेवी संगठन,स्वयं सहायता समूह, आंगनबाड़ी,आशा द्वारा बढ़-चढ़ कर वृक्षारोपण किया जा रहा है । उन्होंने कहा कि खेती के लिए पेड़ की कटान की जाती है जिससे जमीन के उपजाऊ तत्व कम हो जाते है । पेड़ न रहने पर श्वास लेने में दिक्कत होगी और आने वाली पीढ़ियों के लिए काफी समस्याओ का सामना करना पड़ेगा । सभी का सहयोग अपेक्षित है कि ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करे ।
प्रभागीय निदेशक,सामाजिक वानिकी श्री आर0एन0 त्रिपाठी ने बताया कि जनपद में तीन चरणों में 4954134 पौधे रोपित किये जायेंगे ।
प्रथम चरण 3567005 लक्ष्य के सापेक्ष 2568244 पौधों का रोपण हुआ ।
06 एवं 07 जुलाई 2022 को द्वितीय चरण तथा 15 अगस्त 2022 को तृतीय चरण में अवशेष वृक्षारोपण किया जाएगा । उन्होंने बताया कि पर्यावरण दिवस में विधायकगणों द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र,ब्लाक प्रमुखों द्वारा अपने विकास खंड क्षेत्र, प्रधानों द्वारा अपने ग्राम पंचायत क्षेत्र में वृक्षारोपण किया गया ।
कार्यक्रम का सफल संचालन परियोजना निदेशक डीआरडीए श्री एमपी चौबे द्वारा किया गया ।
इसके पश्चात विकास खंड हथगाम के ग्राम पंचायत सेमरा मानापुर स्थित झील में विशिष्ट अतिथि अध्यक्ष जिला पंचायत फतेहपुर,श्री अभय प्रताप सिंह जी ने बरगद,शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी/सचिव,अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास,एमडी पिकप,श्रीमती सुजाता शर्मा जी ने पीपल,पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार सिंह जी ने बरगद,मुख्य विकास अधिकारी श्री सत्य प्रकाश जी ने पाखर,अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) श्री विनय कुमार पाठक जी ने आम,प्रभागीय निदेशक,सामाजिक वानिकी श्री आर0एन0 त्रिपाठी जी ने जामुन के पौधे रोपित किये ।
इस मौके पर मा0 जिला पंचायत सदस्य,उपजिलाधकारी सदर श्री नन्द प्रकाश मौर्य डीसी मनरेगा श्री अशोक कुमार,ग्राम प्रधान श्री सुरेन्द्र कुमार मौर्या,आंगनबाड़ी,स्वयं सहायता समूह की महिलाएं,आशा,स्वयं सेवी संगठन सहित भारी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे ।
