फतेहपुर । जनपद फतेहपुर में मंगलवार को वृहद वृक्षारोपण जन आंदोलन वन महोत्सव-2022 जनपद के “मेरा ऑंगन मेरा पेड़” थीम पर रामगंज पक्का तालाब “अमृत उद्यान” में शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी/सचिव,अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास,एमडी पिकप,श्रीमती सुजाता शर्मा ने नारियल तोड़कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और अशोक का पौधा रोपित किया एवं जिलाधिकारी श्रीमती अपूर्वा दुबे ने पाम का पौधा रोपित किया और एनसीसी कैडेटस को पौध वितरित किया और कहा कि ज्यादा से ज्यादा पौध रोपित कर लोगो को पौध रोपण हेतु जागरूक किया जाए । उन्होंने कहा कि पौध रोपित करना आवश्यक है, के साथ-साथ संरक्षण भी करे ।

नगर पालिका परिषद फतेहपुर के सभासदगण द्वारा वृक्षारोपण किया गया ।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार सिंह,मुख्य विकास अधिकारी श्री सत्य प्रकाश,अपर जिलाधिकारी(वित्त/राजस्व) श्री विनय कुमार पाठक,अपर जिलाधिकारी(न्यायिक) श्री धीरेन्द्र प्रताप,उपजिलाधिकारी सदर श्री नन्द प्रकाश मौर्य, क्षेत्राधिकारी नगर डीसी मिश्रा,ईओ नगर पालिका परिषद सदर श्रीमती मीरा सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे ।
