फतेहपुर । जनपद के थाना असोथर में श्रावण मास एवं बकरीद त्योहार में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार यादव की अध्यक्षता में पीस कमेटी की आज बैठक संपन्न हुई ।
पीस कमेटी की बैठक में थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार यादव ने मौजूद लोगों से क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपेक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए ।
मीटिंग में क्षेत्र के सम्भ्रांत व्यक्ति सहित बड़ी संख्या में लोगों के साथ धार्मिक पुजारी और मौलवी मौजूद रहे ।
