फतेहपुर । खण्ड शिक्षा अधिकारी मलवा संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में एवं एकेडमिक रिसोर्स परसन डॉ० सुनील कुमार तिवारी के मोटिवेशन से प्राथमिक विद्यालय साईं में नन्हें मुन्ने बच्चो कों नयी तरह से तालीम देने के लिए प्रधानाध्यापिका श्री मती कल्पना द्विवेदी ने स्कूल में स्मार्ट टी वी लगाकर नवाचार किया ।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार के कल्पना,स्नेह लता,शिखा खत्री द्विवेदी कृष्णा उपस्थिति रहे एस एम सी अध्यक्षा रजनी देवी ग्राम प्रधान सुरेंद्र सिंह,बच्चो के अभिभावक सीमा देवी, सागर,रिंकू,सुनीता,कुमकुम,प्रिंयंका आदि ने बताया कि बच्चो के लिए यह बहुत अच्छा नवाचार है बच्चे रोज स्कूल आने के आतुर रहते है और रूचि पूर्वक सीखते हैं । विद्यालय की प्रधानाध्यापिका कल्पना द्विवेदी ने बताया कि एकेडमिक रिसोर्स परसन डॉ० सुनील कुमार तिवारी शिक्षा के प्रति समर्पित मोटिवेटर हैं । डॉ० सुनील कुमार तिवारी एकेडमिक रिसोर्स परसन के प्रयास,मोटिवेशन,सहयोग से प्राथमिक विद्यालय साईं में स्मार्ट क्लास का नवाचार किया गया हैं । अब बच्चे आसानी से नवीन गतिविधियों कों सीख रहे हैं । खण्ड शिक्षा अधिकारी मलवा ने बताया कि डॉ० सुनील तिवारी बहुत ही नवाचारिक एकेडमिक रिसोर्स परसन अब तक विकास खण्ड मलवां के ps बड़ाखेड़ा,ps मलवा द्वितीय,ups औंग,ps पुरानी कटरी,ps साईं आदि में स्मार्ट क्लास स्थापना में सहयोग,प्रयास,मोटिवेशन प्रदान किया हैं ।
