फतेहपुर । हर विकास खंड में खरीफ गोष्ठी एवं कृषि निवेश मेले का आयोजन किया जाएगा ।
यह जानकारी देते हुए मुख्य विकास अधिकारी श्री सत्य प्रकाश ने बताया कि खरीफ सीजन में विकास खण्ड स्तरीय “खरीफ गोष्ठी एवं कृषि निवेश मेला”का आयोजन किया जा रहा है । जिसका कार्यक्रम निम्नवत निर्धारित किया जाता है ।
◆ विकास खण्ड- तेलियानी
मेला की तिथि- 07.07.2022
स्थल- विकास भवन
संयोजक-प्रभारी राजकीय कृषि बीज भण्डार
नोडल अधिकारी- उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी, फतेहपुर ।
◆ विकास खण्ड- असोथर
मेला की तिथि- 15.07.2022
स्थल- विकास खण्ड परिसर
संयोजक- सहा0 विकास अधिकारी कृषि विकास खण्ड असोथर ।
नोडल अधिकारी- उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी, फतेहपुर ।
◆ विकास खण्ड- भिटौरा
मेला की तिथि- 18.07.2022
स्थल- विकास खण्ड परिसर
संयोजक- प्रभारी राजकीय कृषि बीज भण्डार
नोडल अधिकारी- उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी, फतेहपुर ।
◆ विकास खण्ड- हसवां
मेला की तिथि- 19.07.2022
स्थल- विकास खण्ड परिसर
संयोजक- प्रभारी राजकीय कृषि बीज भण्डार
नोडल अधिकारी- उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी, फतेहपुर ।
◆ विकास खण्ड- बहुआ
मेला की तिथि- 21.07.2022
स्थल- विकास खण्ड परिसर
संयोजक- प्रभारी राजकीय कृषि बीज भण्डार
नोडल अधिकारी- उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी, फतेहपुर ।
◆ विकास खण्ड- मलवां
मेला की तिथि- 22.07.2022
स्थल- विकास खण्ड परिसर
संयोजक- प्रभारी राजकीय कृषि बीज भण्डार
नोडल अधिकारी-उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी, बिन्दकी ।
◆ विकास खण्ड- खजुहा
मेला की तिथि- 23.07.2022
स्थल- विकास खण्ड परिसर
संयोजक- प्रभारी राजकीय कृषि बीज भण्डार
नोडल अधिकारी- उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी, बिन्दकी ।
◆ विकास खण्ड- देवमई
मेला की तिथि- 25.07.2022
स्थल- विकास खण्ड परिसर
संयोजक- प्रभारी राजकीय कृषि बीज भण्डार
नोडल अधिकारी- उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी, बिन्दकी ।
◆ विकास खण्ड- अमौली
मेला की तिथि- 26.07.2022
स्थल- विकास खण्ड परिसर
संयोजक- प्रभारी राजकीय कृषि बीज भण्डार
नोडल अधिकारी-उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी, बिन्दकी ।
◆ विकास खण्ड- हथगाम
मेला की तिथि- 27.07.2022
स्थल- विकास खण्ड परिसर
संयोजक- प्रभारी राजकीय कृषि बीज भण्डार
नोडल अधिकारी- उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी,खागा ।
◆ विकास खण्ड- ऐराया
मेला की तिथि- 28.07.2022
स्थल- विकास खण्ड परिसर
संयोजक- प्रभारी राजकीय कृषि बीज भण्डार
नोडल अधिकारी- उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी,खागा ।
◆ विकास खण्ड- विजयीपुर
मेला की तिथि- 29.07.2022
स्थल- विकास खण्ड परिसर
संयोजक- प्रभारी राजकीय कृषि बीज भण्डार
नोडल अधिकारी- उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी,खागा ।
◆ विकास खण्ड- धाता
मेला की तिथि- 30.07.2022
स्थल- विकास खण्ड परिसर
संयोजक- प्रभारी राजकीय कृषि बीज भण्डार
नोडल अधिकारी- उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी,खागा ।
उन्होंने कहा कि विकास खण्ड स्तरीय कृषि निवेश मेला में कृषि विभाग के तहसील स्तरीय एवं विकास खण्ड स्तरीय अधिकारी/कर्मचारी अनिवार्य रूप से भाग लेगें । विकास खण्ड स्तरीय गोष्ठियों/मेलों के सफल आयोजन के लिये उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी जिम्मेदार होगें ।
इन मेलों में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों यथा विधायक,सांसद,ब्लाक प्रमुख,बी.डी.सी. सदस्य,ग्राम प्रधान एवं अन्य जनप्रतिनिधियों को अनिवार्य रूप से आमंत्रित किया जाए तथा मेला का उद्घाटन जनप्रतिनिधि से ही कराया जाए ।
उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी मेला के उदघाटन हेतु सांसद/विधायक को अपने स्तर से आमंत्रण पत्र भेजकर मेला के उद्घाटन की कार्यवाही कराना सुनिश्चित करेगें । मेला के आयोजक उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी होगें जो कि मेला हेतु टेंट,स्टाल,साउंड बैठने तथा कृषकों के लिये सूक्ष्म जलपान आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करेगें ।
विकास खण्ड स्तरीय कृषि निवेश मेला में कृषि विभाग, सहकारिता,पी०सी०एफ०यू०पी०एग्रो,कृषि रक्षा,पशुपालन,ग्राम विकास विभाग,उद्यान विभाग,वन विभाग,पंचायती राज, वैकल्पिक उर्जा विभाग,सिंचाई विभाग,नलकूप विभाग,विद्युत विभाग,मत्स्य,रेशम,गन्ना,खादी ग्रामोद्योग,अल्प बचत,जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं निजी कम्पनियाँ आत्मा के समूह, एन०जी०ओ० आदि के द्वारा अपना स्टाल लगाया जाएगा एवं अपने विभाग से सम्बन्धित सामग्री/उपकरणों को कृषकों को प्रदर्शन एवं बिक्री हेतु उपलब्ध करायेगें । विभिन्न विभाग निःशुल्क उपलब्ध कराये जाने वाले कृषि निवेशों का वितरण भी इन्हीं कृषि निवेश मेलों में करेगें ताकि किसानों को अनुदान का सीधा लाभ इन मेलों के माध्यम से प्राप्त हो सके । मेला में सम्बन्धित विकास खण्ड के निजी निवेश आपूर्तिकर्ता भी अपने से सम्बन्धित निवेशों को बिकी हेतु उपलब्ध करायेगें । इसके लिए जिला कृषि अधिकारी एवं जिला कृषि रक्षा अधिकारी पूर्ण रूप से उत्तरदायी होगें । कृषकों द्वारा क्रय की गयी सामग्री की रसीद अनिवार्य रूप से उपलब्ध करायी जाए ।
नोडल अधिकारी इन कृषि निवेश मेलों में किसानों की मौखिक एवं लिखित शिकायतें प्राप्त करेगें तथा इसका विवरण शिकायत कक्ष में रखी गई पंजिका में अंकित करेगें । प्राप्त शिकायतों को सम्बन्धित विभाग के प्रमुख कारी यथा संभव निराकरण करेगें । मेलों में समस्त विभाग अपने विभाग की प्रदत्त सुविधाओं के सम्बन्ध में पम्पलेट एवं साहित्य आदि का प्रचार प्रसार हेतु वितरण करेगें ।
इन मेलों के मूल्यॉकन तथा व्यवस्था की समीक्षा हेतु नामित किये गये नोडल अधिकारी मेला अवधि में पूरे समय वहाँ उपस्थित रहेगें तथा मेला के उपरान्त अपनी संकलित रिपोर्ट उप कृषि निदेशक फतेहपुर को उपलब्ध करायेगें ।
उक्त कृषि निवेश मेला में अधिक से अधिक कृषकों की भागीदारी हेतु खण्ड विकास अधिकारी/उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी जिम्मेदार होगें । विकास खण्ड स्तरीय मेलों के आयोजन की सूची विकास खण्ड पर भी रखी जाय खण्ड विकास अधिकारी मेला में अपने विकास खण्ड के समस्त ग्राम प्रधानों को आमंत्रित करेगें ।
विकास खण्ड स्तरीय कृषि निवेश मेला के डायस के दो तरफ के फोटोग्राफ,दो फोटोग्राफ कृषकों के आगे से एवं पीछे से तथा वक्तागणों एवं लगाये गये स्टाल के फोटोग्राफ तथा सीडी, जिसमें जनपद का नाम,वित्तीय वर्ष विकास खण्ड मेला की तिथि अंकित कराते हुये मेला के आयोजक उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा तथा कृषि निवेश मेलों में कृषकों की उपस्थिति का विवरण संकलित कर उपलब्ध कराया जायेगा । प्रत्येक विकास खण्ड स्तरीय मेले में भाग लेने वाले किसानों में से कम से कम 25 किसानों से कृषि एवं पशुपालन नामक मासिक पत्रिका का वार्षिक सदस्यता शुल्क रू०24/ प्राप्त करते हुये अनिवार्य रूप से सदस्यता शुल्क एवं सदस्यों की सूची उप कृषि निदेशक फतेहपुर को उपलब्ध करायेंगे ।
