फतेहपुर । जिलाधिकारी श्री विशाख जी ने आज जनपद के एक मॉडल स्कूल व एक अमृत सरोवर का निरीक्षण किया ।
जिलाधिकारी ने कल्याणपुर कम्पोजिट विद्यालय (मॉडल) जुग राजपुर,सचेण्डी का निरीक्षण किया ।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की सफाई व्यवस्था व विद्यालय में किए गए कार्य का निरीक्षण किया ।
उन्होंने बालक,बालिका एवं दिव्यांग शौचालय,विधालय कक्ष, रसोई घर,विद्यालय प्रांगण के पाथवे आदि का निरीक्षण किया । विद्यालय का कायाकल्प दिए गए 21 पैरामीटर पर कराया गया है । विद्यालय प्रांगण बहुत ही सुंदर बनाया गया है । प्रांगण में महापुरषो के चित्र की वाल पेंटिंग कराई गई थी । जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान आज विधालय में बनाए गए मध्यान भोजन तहरी को चखा जो बहुत ही टेस्टी बनाई गई थी ।
जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी विद्यालयों में भोजन की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार से कमी नहीं होनी चाहिए । सभी एबीएसए विद्यालयों का औचक निरीक्षण करते हुए भोजन,शिक्षा की गुणवत्ता तथा साफ़ सफाई आदि बिन्दुओं पर निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाए सुनिश्चित कराए ।
तत्पश्चात जिलाधिकारी ने विधनू के भैरमपुर गांव के अमृत सरोवर का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान मोके पर कार्य होता पाया गया किन्तु कार्य बहुत ही धीमी गति से चल रहा था । इस पर उन्होंने खण्ड विकास अधिकारी को कड़ी फटकार लगाते हुए अपनी निगरानी में कार्य को संचालित कराने के निर्देश दिए और लेबरों की संख्या बढ़ाने के लिए निर्देशित किया ।
उन्होंने कहा की प्रतिदिन किए जाने वाले कार्य की फोटो ग्राफ उपलब्ध कराए कराए और प्रत्येक स्थिति में कार्य को युद्ध स्तर पर पूर्ण कराए ।
उन्होंने कहा की जनपद के समस्त 87 अमृत तालाबों की प्रतिदिन के फोटोग्राफ व् उसकी प्रगति उपलब कराते हुए युद्ध स्तर पर कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए ।
