फतेहपुर । जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी फतेहपुर संजय कुमार कुशवाहा ने बताया कि विशिष्ट आवश्यक वाले बच्चों को भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम कानपुर के सहयोग से उपस्कर एवं उपकरण दिए जाने हेतु परीक्षण एवं वितरण शिविर का आयोजन कराए जाने हेतु निर्देश प्रदान किया गया है । इन कैम्प में बच्चों को उपस्कर/उपकरणों हेतु भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम के विशेषज्ञों द्वारा 01 अगस्त 2022 को बी०आर०सी० विजयीपुर में उपकरण परीक्षण कैम्प लगाकर चिन्हित किया जाएगा । आगामी 12 अक्टूबर 2022 को उपकरणों का वितरण किया जाएगा ।
उक्त के सम्बन्ध में समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया जाता है कि अपने-अपने विकास खण्डों में उपस्कर/उपकरण पहचान एवं वितरण शिविर का व्यापक प्रचार एवं प्रसार कराएं । जिससे कि उक्त कैम्प में अधिक से अधिक बच्चों को लाभ मिल सके । कैम्प के प्रचार-प्रसार हेतु अपने-अपने विकास खण्ड समस्त ए०आर०पी० संकुल शिक्षकों एवं प्रधानाध्यापकों को अनिवार्य रूप से अवगत कराएं । समस्त स्पेशल एजुकेटरों का दायित्व होगा कि वह अपने-अपने विकास खण्ड के समस्त बच्चों का डाटा तैयार कर लें तथा बच्चे एवं उसके अभिभावको को कैम्प की तिथि से सूचित किया जाए ।
सभी बच्चों को उक्त कैम्प में अपने मुंह निवास का प्रमाण,आधार कार्ड,आय का प्रमाण,दिव्यांगता प्रमाण पत्र तथा एक फोटो (जिसमें दिव्यांगता प्रदर्शित हो) साथ में लाएं ।
