
फतेहपुर । शांतिभंग के दस आरोपियों के खिलाफ बिन्दकी कोतवाली की पुलिस चौकी सरकण्डी व पुलिस चौकी खजुहा पुलिस ने गिरफ्तार कर उपजिलाधिकारी अंजू वर्मा के न्यायालय में पेश किया ।
थाना प्रभारी निरीक्षक रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि सरकण्डी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक श्री रामू सिंह यादव,खजुहा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक श्री राजेन्द्र कुमार त्रिपाठी व उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह थाना बिन्दकी जनपद फतेहपुर द्वारा 10 अभियुक्तगणों अमन सिंह उर्फ अंकित पुत्र रामनरेश सिंह उम्र करीब 26 वर्ष,रामनरेश पुत्र स्व0 इकबाल सिंह उम्र करीब 47 वर्ष निवासीगण ग्राम बहरौली थाना बिन्दकी जनपद फतेहपुर, मोहित पुत्र शिवस्वरूप उम्र करीब 24 वर्ष 4 अशोक कुमार पुत्र शितलू प्रसाद उम्र करीब 25 वर्ष निवासीगण ग्राम मिलिकिन खेडा दरवेशपुर थाना बिन्दकी जनपद फतेहपुर,रामेन्द्र पुत्र शिवप्रताप उम्र करीब 25 वर्ष निवासी ग्राम फरीदपुर थाना बिन्दकी जनपद फतेहपुर,रत्नेश पुत्र बद्री उम्र करीब 18 वर्ष निवासी ग्राम सेलावन थाना बिन्दकी जनपद फतेहपुर,कृष्णबली यादव पुत्र रामसुहावन यादव उम्र करीब 26 वर्ष निवासी ग्राम जोनिहा थाना बिन्दकी जनपद फतेहपुर,दीपक पुत्र राजेन्द्र उम्र करीब 27 वर्ष निवासी ग्राम पच्छीहाता थाना बिन्दकी जनपद फतेहपुर,सुरेन्द्र पुत्र स्व0 शिव राज उम्र करीब 40 वर्ष,अमित कुमार पुत्र राजेन्द्र उम्र करीब 29 वर्ष निवासीगण ग्राम पच्छीहाता थाना बिन्दकी जनपद फतेहपुर के खिलाफ शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायालय उपजिलाधिकारी बिंदकी के समक्ष पेश किया ।