आज विश्वकर्मा समाज की सामान्य बैठक दक्षिणी गौतम नगर स्थित विश्वकर्मा मंदिर में संपन्न हुई । बैठक में विश्वकर्मा मंदिर के पूर्ण रूप से जीर्णोद्वार की रूप रेखा बनाई गई तथा कार्य को अगस्त माह तक अंतिम रूप देने का निर्णय लिया गया । इस वर्ष 17 सितंबर की पूजा व भगवान विश्वकर्मा के अभिषेक जयंती को भव्य स्वरूप देने पर चर्चा व योजना बनाई गई ।

इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मधुराज विश्वकर्मा जिलाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा उपस्थित रहे ।
बैठक की अध्यक्षता पुत्तनलाल विश्वकर्मा ने किया व बैठक का संचालन बी डी विश्वकर्मा ने किया ।

इस मौके पर सचिन विश्वकर्मा,आशुतोष विश्वकर्मा,केदारनाथ शर्मा,राम प्रकाश विश्वकर्मा,किशन विश्वकर्मा,आदेश विश्वकर्मा, अमन विश्वकर्मा ,शैलेंद्र विश्वकर्मा ,राहुल विश्वकर्मा,संजीव विश्वकर्मा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे ।
