कानपुर । यूपी राज्य कर मिनिस्टीरियल स्टाफ एशोसिएशन के जिला अध्यक्ष मनीष शर्मा की अध्यक्षता में एक आम सभा हुई । जिसमें आम सदस्यों व पदाधिकारियों ने शासन/मुख्यालय की स्थानांतरण नीति के विरुद्ध किए गए स्थानान्तरण पर घोर आक्रोश व निराशा व्यक्त की । आम सभा में सभी सदस्यों ने सर्वसहमति से यह तय किया कि शासन की स्थानांतरण नीति के विरुद्ध किए गए स्थानान्तरण को निरस्त करने के सम्बन्ध में एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-1 राज्य कर को तीन दिन की आंदोलन नोटिस देते हुए 25 जुलाई तक स्थानांतरण सही करने का समय दिया गया जाए ।
यदि 25 जुलाई तक नीति विरूद्ध किए गए स्थानान्तरण निरस्त नहीं किए जाते तो एशोसिएशन 26 जुलाई को अपराह्न 2 बजे से 3 बजे तक धरना दिया जाएगा ।
संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि 90 कर्मचारियों के स्थानांतरण में 49 कर्मचारियों के स्थानांतरण नीति विरूद्ध किए गए हैं । संशोधन आदेश में भी शासन की स्थानांतरण नीति को भी कोई महत्व नहीं दिया गया ।
एसोशिएन के अध्यक्ष मनीष शर्मा,मंत्री शोभित अग्रवाल,जोन मंत्री अंकुर श्रीवास्तव आदि पदाधिकारियों ने बताया कि एशोसिएशन ने उच्चाधिकारियों को भी पत्र भेजकर पूरे प्रकरण से अवगत करा दिया है । आंदोलन की स्थिति में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद को भी अवगत करा दिया गया है ।
