कानपुर । जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नरवल में निपुण भारत मिशन के अन्तर्गत चार दिवसीय ब्लाक स्तरीय प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया । इस दौरान डायट प्राचार्य एस एन सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर प्रशिक्षण का शुभारंभ किया । मुख्य अतिथि ने ब्लॉक स्तरीय संदर्भदाता प्रशिक्षण कार्यशाला को संबोधित किया । उन्होंने कहा कि विद्यालयों के कुशल संचालन के लिए बारीकियों को समझना जरूरी है । उन्होंने कहाकि सभी वक्ताओं ने अपने सत्रों पर प्रतिभगियों के साथ चर्चा की ।
डायट वरिष्ठ प्रवक्ता नुजहत आयशा ने प्रशिक्षण में उपस्थित लोगों को निपुण भारत मिशन जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम की सम्पूर्ण जानकारी दी । उन्होंने कहाकि तत्पश्चात प्रशिक्षण के सभी सत्रों के साथ मिलकर आज का प्रशिक्षण का समापन हुआ । यह चार दिवसीय प्रशिक्षण है जो लगातर चार दिन तक चलेगा ।
इस मौके पर डायट प्रवक्ता अजीजुर्रहमान,राजेश यादव,सोनिया मल्होत्रा,अलका गुप्ता सहित पर्यवेक्षक मनोज गुप्ता एवं विद्याधर उपस्थित रहे ।
