बिन्दकी-फतेहपुर : कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जहा एक ओर प्रशासन तथा नगर पालिका परिषद के लोग सैनिटाइजेशन का काम कराने में लगे हैं । वही संगठन के लोग भी इस काम में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं ।

इसी क्रम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मंदिरों में जाकर स्वयं सैनिटाइजेशन का काम किया और लोगों से पूर्ण संक्रमण से बचाव की अपील किया ।
आज शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तहसील संयोजक प्रशांत सैनी तथा सह संयोजक हर्ष सिंह के नेतृत्व में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी व कार्यकर्ता नगर के मोहल्ला पुरानी बिंदकी स्थित मां ज्वाला देवी मंदिर पहुंचे और वहां पर स्वयं अपने हाथों से सैनिटाइजेशन का काम किया इतना ही नहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के लोग इसके बाद पुरानी बिंदकी मोहल्ला के पास ही स्थित डूंडेश्वर धाम पहुंचे और वहां पर भी सैनिटाइजेशन का व्यापक ढंग से काम किया तथा लोगों से पूर्णा संकट से बचाव की अपील भी किया तत्पश्चात अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी कार्यकर्ता नगर के मोहल्ला मीरखपुर स्थित किल्लेश्वर धाम पहुंचे और वहां भी प्रमुख स्थानों पर सैनिटाइजेशन का काम किया ।

अंत में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के लोग नगर के गांधी चौराहे के पास बाबा कुटी मंदिर पहुंचे और वहां पर भी पूर्वांचल कुमार से बचाव के लिए अपने हाथों से सैनिटाइजेशन किया तथा लोगों से कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए 2 गज दूरी मास्क जरूरी का पालन करने को कहा ।
