फतेहपुर : जिलाधिकारी श्रीमती अपूर्वा दुबे ने जिला चिकित्सालय के इमरजेंसी एवं पुरुष, महिला वार्ड का निरीक्षण किया ।

निरीक्षण के दौरान इमरजेंसी एवं पुरुष वार्ड में आज स्वस्थ्य हुए 07 मरीजो को डिस्चार्ज किया गया और अन्य मरीजो के स्वास्थ्य में पहले से काफी सुधार हुआ है ।

जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन की उपलब्धता पायी गयी ।

उन्होंने भर्ती मरीजों से उनके स्वास्थ्य,दवा,इलाज की जानकारी ली और उनके जल्द स्वास्थ्य होने की कामना की । उन्होंने सीएमएस को निर्देश दिए कि प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय तल पर कूलिंग आरओ लगवाए जिससे अस्पताल में आने वाले मरीजो व तीमारदारों को पानी की दिक्कत न हो ।

वही महिला वार्ड में बने शौचालय को देखा, संतोषजनक साफ सफाई पाए जाने पर वार्ड स्वीपर शकुंतला से हाथ मिलाते हुए शाबासी दी । वही आज एक जनपदवासी द्वारा जिला चिकित्सालय पुरूष को डी-टाइप 02,बी-टाइप 02 व सी-टाइप 01 ऑक्सीजन सिलेंडर मरीजो के हित में दिए गया ।

इस अवसर पर सीएमएस डॉ0 प्रभाकर सहित स्टाप नर्स एवं अन्य चिकित्सक उपस्थित रहे ।
