झारखण्ड (भारत) : कोरोना का वायरस देश में कहर बनकर टूट रहा है । रोजाना देश में हजारों लोगों की मौत हो रही है । लोग कोरोना के डर के कारण अपनों की शादी में भी नहीं जा रहे है,तो कही दुल्हन ही अपने पति की खांसी के डर से अपनी सुहागरात से ही फरार हो गई। इस मामला चर्चा का विषय बन गया है । दुल्हन को डर था कि उनका पति अगर कोरोना का शिकार हुआ था वो भी कोरोना संक्रमित हो जाएगी । जिसके बाद वह शादी की पहली रात की अपनी ससुराल से भाग गई ।
दरअसल, यह मामला झारखण्ड का है । झारखण्ड के बेगनोरिया पंचायत के एक गांव में रहने वाले एक 25 साल के युवक देव (बदला हुआ नाम) की शादी बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली एक 25 साल की लड़की शीतल (बदला हुआ नाम) से 30 अप्रैल 2021 को थी । शादी सभी रस्मों और रिवाजों के साथ हुई । शादी में सभी मेहमान आए हुए थे । शादी के बाद देव अपने परिवार के साथ शीतल को अपने साथ ससुराल लेकर चला गया ।
मजाक बना दुल्हन का डर
शादी के समय देव के जीजा ने मजाक किया था कि उनके परिवार की हालत कुछ दिनों से खराब है ।
इसलिए हो सकता है कि उनका परिवार कोरोना संक्रमित हो सकता है । यह बात दुल्हन शीतल के दिल और दिमाग में घर कर गई । शादी के बाद दुल्हन देव के साथ उसके घर चली गई । सुहागरात के समय जैसे ही शीतल के कमरे में देव आया तभी देव को खांसी आ गई । इस बात से शीतल बुरी तरह डर गई और बाथरूम जाने का बहाना करके कमरे से बाहर चली गई और फिर नहीं लौटी ।
काफी समय बाद जब दुल्हन शीतल अपने कमरे में वापस नहीं लौटी तो देव को कुछ शक हुआ । उसने घर में शीतल को ढूंढा,लेकिन वो पूरे घर में कही नहीं मिली । दुल्हन के घर से फरार होने के बाद ससुराल में हड़कंप मच गया । काफी तलाश के बाद जब दुल्हन नहीं मिली तो इसकी जानकारी उन्होंने दुल्हन के परिवार को दी तो पता चला कि वह अपने मायके में है ।
दुुल्हन ने बताया कि जब उनके दुल्हे को खांसी आई तो उन्होंने हिम्मत कर शौच के बहाने घर से निकली और अपने मायके में भाई को फोन लगाया । फोन पर आपबीती सुनाते हुए तुरंत पहुंचने को कहा थाब । साथ ही यह बात किसी को नहीं बताने की हिदायत दीब । भाई गाड़ी को लेकर पहुंचा और दुल्हन को अपने घर लेकर आ गया ।
अब फिर से होगी विदाई
दुल्हन के पिता का कहना है कि उनकी बेटी दुल्हे देव की खांसी से डर गई थी । लेकिन जब उन्होंने दुल्हे से बातचीत की तो पता चला है कि उनके घर में सभी को वायरल बुखार हो गया था । जिसकी वजह से उनकी तबीयत खराब थी । कोरोना की जांच भी करवा ली है । लेकिन उनके परिवार में कोई भी कोरोना संक्रमित नहीं है । दुल्हन के पिता का कहना है कि अब वो अपनी बेटी की दुबारा से विदाई करेंगे ।
