फतेहपुर । फतेहपुर जनपद के कस्बा बिंदकी में गंगा जमुनी तहजीब कायम अभी भी कायम है । यहां हिंदू मुस्लिम मिलकर सभी धर्मों के कार्यक्रमों सहभागिता निभाते हैं ।
आज कस्बा बिंदकी के मोहल्ला ठठराही में हर वर्ष की भांति अपनी परंपराओं का निर्वहन कर मुहर्रम के ताजिए को हिंदू भाइयों ने पूजा अर्चना व कंधा देकर गंगा जमुनी तहजीब का उदाहरण पेश किया । माब लीचिंग जैसी तथाकथित घटनाओं के नाम पर राजनीति करने वाले संगठनों के मुंह पर करारा तमाचा जड़ा है । देश में हिंदू मुस्लिम एकता में भय का माहौल पैदा करने वाले को यहां से सबक लेना चाहिए ।
हिंदू भाइयों द्वारा मुस्लिम एकता की मिसाल कायम कर हिंदू मुस्लिम एकता को खंडित करने वाले संगठनों को यह संदेश देने की कोशिश की है कि अमन चैन देश में कायम रखने के लिए अपने दिलों से नफ़रत मिटाओं । यहां पर हिंदू मंदिर की हिफाजत मुस्लिम समुदाय की व मस्जिद की हिफाजत हिंदू द्वारा की जाती है । गंगा जमुनी तहजीब को कायम करने वालों अहम भूमिका निभाने वाले अंबिका प्रसाद व उनके पुत्र है । उनके पुत्र अमित मिश्रा अब इस परम्परा का निर्वहन कर रहे हैं ।
इस मौके पर पूर्व बार एसोशियन अध्यक्ष बिंदकी नरेन्द्र प्रसाद मिश्र,बबलू द्विवेदी,गोलू मिश्रा,अनिल मिश्रा,गिन्नी मिश्रा सहित अनेक हिंदू मुस्लिम समुदाय के लोग मौजूद रहे ।
