फतेहपुर । जनपद के धाता कस्बे में संगम गेस्ट हाउस पर विजिट फाउंडेशन एंड चैरिटेबल ट्रस्ट धाता फतेहपुर के तत्वावधान में क्षेत्र के लगभग आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों के 100 गरीब छात्र छात्राओं को स्टेशनरी किट का निःशुल्क वितरण किया गया । यह संस्थान देश के बच्चों को शिक्षित बनाने का सपना साकार करने का कार्य कर रहे हैं ।
विजिट फाउंडेशन एंड चैरिटेबल ट्रस्ट संस्था के जितेंद्र सिंह,चंदन सिंह,वीरेंद्र सिंह,राजकुमार सोनी,गुड्डू सिंह, जीतेंद्र सिंह,श्रवण कुमार श्रीवास्तव विवेक सिंह आदि ने बताया कि धाता कस्बा सहित क्षेत्र के सरस्वती शिशु मंदिर,बद्री विशाल सिंह, चौधरी राम रूप सिंह,धनराज सिंह इंटर कॉलेज,धाता इंटर कॉलेज, ग्राम दर्जन इंटर कॉलेज,युवराज सिंह जूनियर हाई स्कूल कल्याणपुर कचरौली,सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज धाता,स्वामी विवेकानंद विद्या आश्रम आदि विद्यालयों के कक्षा 1 से लेकर 12 तक के गरीब बच्चों को बैग किट वितरण किया गया है और इन्होंने बताया कि विद्यालयों के लगभग 100 छात्रों को बस्ता वितरण किया गया है । जिसमें प्रत्येक बस्ते में पांच कापी,एक बैग,पेंसिल,पेन,रबड़ ,कटर आदि वितरण किया गया तथा इन्होंने बताया कि हमारा उद्देश्य है कि शिक्षा में उनका अधिकार गरीब बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा और देश को विकसित बनाना है । इसलिए एक आदमी,एक बच्चा,एक छात्र और हमारे ग्रामीण इस मिशन को लेकर कार्य कर रहे हैं ।
इस मौके पर संस्था के जितेंद्र सिंह,चंदन सिंह,बीरेंद्र सिंह ,अनुपम सिंह,राजकुमार सोनी,गुड्डू सिंह,जितेंद्र सिंह,श्रवण कुमार श्रीवास्तव सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक एवं छात्र छात्राएं मौजूद रहे ।
