दिल्ली से सटे नोएडा की ग्रैंड ओमैक्स सोसायटी में एक महिला के साथ दुर्व्यवहार करने के मामले में सूरजपुर कोर्ट ने श्रीकांत त्यागी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है ।
श्रीकांत त्यागी को पुलिस ने मंगलवार को मेरठ से गिरफ्तार किया था । उनके तीन साथियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है ।
मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए श्रीकांत त्यागी ने कहा कि जिस महिला के साथ उन्होंने दुर्व्यवहार किया वह उनकी बहन की तरह है । उन्होंने कहा कि राजनीतिक रूप से नुकसान पहुंचाने के लिए ऐसा किया गया था ।
अदालत से ले जाते समय त्यागी ने कहा कि घटना के लिए माफी भी मांगी ।
Greater Noida, UP | Surajpur court sends Shrikant Tyagi to 14-day judicial custody in connection with assaulting & abusing a woman at Grand Omaxe society in Noida
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 9, 2022
कितनी बार बदली लोकेशन
इससे पहले नोएडा पुलिस ने कहा था कि श्रीकांत त्यागी अपनी कार पर एक विधायक स्टिकर का इस्तेमाल कर रहे थे, जो कथित तौर पर उत्तर प्रदेश के एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य ने दिया था । इस मामले में पुलिस जांच कर रही है ।
पुलिस ने बताया कि शुरू में त्यागी को पकड़ने के लिए आठ टीमों का गठन किया गया था लेकिन उसका पता नहीं लगाया जा सका क्योंकि वह अपनी जगह और मोबाइल फोन को बदल रहा था ।
पुलिस ने टीमों की संख्या को बढ़ाकर 12 किया और लगातार उनका पीछा किया । पुलिस के मुताबिक त्यागी मेरठ, मुजफ्फरनगर,हरिद्वार और ऋषिकेश गए थे ।
इसके अलावा पुलिस ने श्रीकांत त्यागी द्वारा इस्तेमाल किए गए पांच वाहन बरामद किए हैं जिनमें दो फॉर्च्यूनर, दो सफारी और एक होंडा सिविक शामिल हैं ।
