बिहार में बदलती राजनीतिक तस्वीर पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी पर तंज कसा है ।
बिहार में एनडीए गठबंधन के टूटने को अखिलेश यादव ने एक अच्छी शुरुआत बताया है ।
It's a good start. On this day the slogan of 'Angrezo Bharat Chhodo' was given and today the slogan of 'BJP Bhagaon' is coming from Bihar. I think soon political parties and people in different states will stand against BJP: SP chief Akhilesh Yadav on political situation in Bihar pic.twitter.com/UXhlfWAhDx
— ANI (@ANI) August 9, 2022
समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा कि जिस दिन अंग्रेजों भारत छोड़ो का नारा दिया गया था उसी दिन बिहार से बीजेपी भगाओ का नारा आ रहा है ।
अखिलेश यादव ने कहा कि मुझे लगता है कि जल्द है राजनीतिक दल और अलग अलग राज्यों के लोग बीजेपी के खिलाफ खड़े होंगे ।
मंगलवार शाम नीतीश कुमार ने राज्य के राज्यपाल फागू चौहान से मिलकर जेडीयू और बीजेपी गठबंधन के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा दे दिया था ।
इस्तीफा देने के बाद नीतीश कुमार ने फिर से राज्यपाल से मुलाकात की । उन्होंने सात दलों के 164 और एक निर्दलीय विधायक के समर्थन की बात करते हुए नई सरकार बनाने का दावा पेश किया ।
वहीं आज दोपहर को बिहार में एक बार फिर महागठबंधन की सरकार शपथ ग्रहण करने जा रही है ।
