कानपुर । पनकी में स्थित श्री सोमेश्वर महादेव धाम में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाबा भोले नाथ की कृपा से श्री सोमेश्वर शिव सेवा मंडल के तत्वावधान में ग्यारह यजमानों ने समल्लित होकर शिव महारुद्राभिषेक का आयोजन किया । जिसमें प्रधान आचार्य पंडित शिवम कृष्ण के द्वारा वैदिक विधि विधान के अंतर्गत वेद मंत्रों के द्वारा रूद्राभिषेक व शिवार्चन कर दिव्य श्रृंगार कराया गया । कार्यक्रम के बाद सुंदर सुंदर भजनों का भक्तों ने आनंद लिया दिव्य भजनों व बम बम के जय कारों से गूंज उठा सोमेशवर धाम ।
इस दौरान कार्यक्रम में सोमेश्वर शिव सेवा मंडल से जुड़े डॉ० विवेक कृष्ण जी, पं ऋषभ शुक्ल,पं मोहन पांडेय,पं० आशीष अवस्थी,पं दिलीप मिश्र,पं कुलदीप तिवारी,सुमित,कौशल,भानू सिंह आचार्यगण व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
