कानपुर । बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की मुख्य सेविकाओं द्वारा वेतन,प्रमोशन एवं एसीपी ना मिलने पर काली पट्टी बांधकर दिनांक 6 अगस्त से 8 तक विरोध प्रदर्शन किया गया ।
8 अगस्त 2022 को मांग पूरी नहीं हुई तो मंजू रानी जिलाध्यक्ष सुपरवाइजर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश जनपद कानपुर नगर की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कानपुर को मुख्य सेविका के साथ दिया गया ।
जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर द्वारा संघ को आश्वस्त किया गया कि आपकी मांगों के संदर्भ में आपका पत्र संतुति सहित शासन में भेज दिया जाएगा ।
मंजू रानू कुशवाहा ने बताया कि बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग में कार्यरत मुख्य सेविकाओं को माह अप्रैल, 2022 (4 माह) से वेतन का भुगतान नहीं किया गया ।जबकि अधिकांशत एक मुख्य सेविका से 4-4 मुख्य सेविकाओं का कार्य लिया रहा है मुख्य सेविकाओं द्वारा एक दिन में 5 से 8 केन्द्रों की जियो टैगिंग भी की जा रही है, जिसके लिए उन्हें प्रतिदिन रु० 500/- से 1000/- तक धनराशि व्यय करनी पड़ रही है । उसके बाद भी एक ही केन्द्र की 4-4 बार जियो टैगिंग करना पड़ता है । मुख्य सेविकाओं को कोई टीए भी नहीं मिलता है । इन समस्त कार्यों के पश्चात भी मुख्य सेविकाओं को समय से वेतन का भुगतान भी नहीं किया जाता है । सदैव 2 से 3 माह बाद ही वेतन का भुगतान किया जाता है जिससे मुख्य सेविकाओं को बहुत ही आर्थिक कठिनाइयों से जूझना पड़ रहा है । बच्चों के स्कूल की फीस समय से जमा न करने के कारण स्कूल से नाम काटने की नोटिस मिल रही है । साथ ही फाइन भी भरना पड़ता है । बैंक में समय से लोन की किश्त न भरने पर उसमें भी ब्याज भरना पड़ता है । यहां तक कि बिजली का बिल न भरपाने के कारण बिजली काटने की नोटिस भी प्राप्त हो गई है । वित्तीय स्तरोन्नयन वेतनमान व पदोन्नति का लाभ दिनांक 15 अगस्त 2022 तक नहीं दिया जाता है तो पूरे प्रदेश की समस्त मुख्य सेविकाएं कार्य बहिष्कार व आन्दोलन के लिए बाध्य होगी इसका पूर्ण उत्तर दायित्व सरकार एवं विभाग का होगा ।
इस दौरान चंद्र बोनाल,कंचन लता,सुनीता बैस,अनीता सचान, सरोज सिंह,सुधा सचान,राम जानकी,आशा पाल,निशा उत्तम, किरन कुमारी,बीना,सचान,सीमा सिंह,सुनीता कटियार,कल्पना ,यादव,करूंणा सचान,भानुमति,संतोषी गुप्ता अंजना सचान, सरोज पाल इत्यादि मुख्य सेविकाएं मौजूद रहीं ।
