फतेहपुर । मलवां विकास खंड के ग्राम पंचायत शाहजहांपुर में तालाब किनारे शीतला घाट निर्मित किया गया है । इसके साथ ही स्वतंत्रता दिवस को आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मनाने का उल्लास दिखाई दे रहा है । 15 अगस्त को इसी स्थान पर झंडारोहण किया जाएगा ।
ग्राम पंचायत रोजगार मित्र भरत भूषण पाठक ने बताया ग्राम प्रधान प्रेमशंकर की सकारात्मक सोच के साथ ग्रामीणों के सहयोग से गांव के विकास को लेकर के प्रतिबद्ध हैं । सरकार की मंशा अनुरूप सभी कार्य कराए जा रहे हैं ।आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सरोवरों के किनारे झंडारोहण का कार्यक्रम तय किया गया है । इसी को लेकर के यह तैयारी की जा रही है ।
