बिन्दकी/फतेहपुर । जिला सेवायोजन अधिकारी फतेहपुर ने बताया कि भारत सरकार द्वारा आजादी के 75वें वर्षगांठ 2022-23 को अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है ।
अमृत महोत्सव योजना के अन्तर्गत शासन की नीति हर हाथ काम,हर परिवार को रोजगार उपलब्ध करा कर उसे आत्म निर्भर बनाने हेतु जिला सेवायोजन कार्यालय फतेहपुर द्वारा अभय प्रताप सिंह डिग्री कॉलेज कुँवरपुर रोड बिन्दकी फतेहपुर में आज रोजगार मेला व कॅरियर काउन्सिलिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया ।
रोजगार मेला में लगभग 300 अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया ।

जिसमे कॅरियर प्रदेश स्तर की पुखराज हेल्थ केयर प्रा० लि०,कानपुर द्वारा 15 ब्रिजस्किल सोल्यू. द्वारा 19 ब्राइट फ्यूचर आर्गेनिक हर्बल्स,लखनऊ द्वारा 46 एव शिव शक्ति बायोटेक,कानपुर द्वारा 08 इस प्रकार कुल 88 अभ्यर्थियों को चयनित कर सेवायोजित किया गया ।

जिसमें कम्पनियों द्वारा 8000 से 13000 तक प्रति माह वेतन पर चयन सम्बन्धी कार्यवाही की गयी ।
कार्यक्रम का आयोजन जिला सेवायोजन अधिकारी के दिशा- निर्देशन में श्री शशॉक पान्डेय,प्रभारी रोजगार मेला जिला सेवायोजन कार्यालय फतेहपुर डा० चून्ना सिंह,प्राचार्य,अभय प्रताप सिंह डिग्रीकॉलेज कुँवरपुर रोड बिन्दकी फतेहपुर के द्वारा सम्पन्न हुआ ।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ० सत्येन्द्र सिंह योग्य एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी डॉ० विनय शुक्ला,डॉ० ईशांत कुमार मो.जमीर संदीप का महत्वपूर्ण योगदान रहा । कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सेवायोजन अधिकारी द्वारा की गयी ।
