फतेहपुर । मुख्य विकास अधिकारी श्री सत्य प्रकाश ने बताया कि ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव’’ के क्रम में स्वतंत्रता सप्ताह एवं ‘‘हर घर तिरंगा’’ कार्यक्रम अवधि के दौरान दिनांक 11 से 15 अगस्त 2022 तक जनपद में परिषदीय एवं माध्यमिक विद्यालयों के छात्र/छात्राओ व विभिन्न सांस्कृतिक दलों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन पूर्वाह्न 11:00 बजे जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) फतेहपुर के नवीन सभागार में सम्पन्न होंगे । जिसमे छात्र/छात्राओ एवं सांस्कृतिक दलो द्वारा देश की एकता,अखण्डता एवं देशभक्ति की भावना को प्रेरित करने वाले कार्यक्रमों/लोकगीतों का प्रस्तुतिकरण किया जायेगा ।
उन्होंने जनपदवासियों से अपील की है कि कार्यक्रम में अधिक से अधिक प्रतिभाग कर ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव’’ के तहत स्वतंत्रता सप्ताह एवं ‘‘हर घर तिरंगा’’ कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी सहभागिता निभाये ।
