फतेहपुर । आजादी का अमृत महोत्सव के तहत “हर घर तिरंगा” अभियनन्तर्गत 11 से 17 अगस्त 2022 तक स्वतंत्रता सप्ताह एवं 13 से 15 अगस्त 2022 तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम का भव्य आयोजन किये जाने हेतु तिरंगा वितरण,रैली एवं अन्य कार्यक्रमो के माध्यम से हर घर तिरंगा फहराने के लिए नागरिको को जागरूक किया गया ।
कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिको के दिलो में देशभक्ति की भावना जागृत करना और राष्ट्र निर्माण के लिए अथक प्रयास/परिश्रम करने वालो को याद करना है । रैली में देश भक्ति के गीतों एवं भारत माता की जय तथा वंदे मातरम आदि उद्धघोसो के माध्यम से देशभक्ति की भावना नागरिको में संचार किया गया ।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ग्राम करचलपुर में तिरंगा वितरण,आंगनबाड़ी केंद्र खरसेड़वा (धाता),ग्राम सचिवालय तेलियानी,पंचायत भवन अकबरपुर देवमयी में तिरंगा वितरण,ग्राम बरुवा में तिरंगा रैली,ग्राम लाला बक्सरा,नगर पालिका सदर में विद्यालय के बच्चों द्वारा जागरूकता रैली, वाल पेंटिंग,ग्राम सांखा में तिरंगा रैली,ग्राम मेऊली,देवगांव (बहुवा),टेक्सारी बुजुर्ग में तिरंगा यात्रा,ब्लाक प्रमुख भिटौरा श्री अमित तिवारी द्वारा ग्राम प्रधान व पंचायत सहायकों को तिरंगा वितरण किया गया ।
जिला पंचायत के ठेकेदारों,कर्मचारियों को जिला पंचायत द्वारा तिरंगा वितरण,ब्लाक बहुवा के सचिवों को तिरंगा वितरण किया गया ।
जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बच्चों में राष्ट्रीय उत्सव की भव्यता उत्पन्न करने के लिए तिरंगा विषय पर जनपद के समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों में तिरंगा बनवाया गया ।
ग्राम पंचायत जरौली असोथर में तिरंगा वितरण किया गया आदि कार्यक्रमो के माध्यम से आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से नागरिको को ज्यादा से ज्यादा देशभक्ति व राष्ट्रप्रेम की भावना को जाग्रत करना ।
