बिन्दकी/फतेहपुर । तिरंगा देश का स्वाभिमान है देश का गौरव है । यह बात केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने बुधवार को नगर के राजकीय बस स्टॉप परिसर में तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के पश्चात कहा ।
उन्होंने कहा कि लगातार हर घर तिरंगा अभियान के तहत घर-घर तिरंगा पहुंचाया जा रहा है । तिरंगा यात्रा निकल रही है । इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई है ।
उन्होंने कहा भारत देश में ही नहीं पूरे विश्व में जहां भी भारत के लोग रह रहे हैं लोग तिरंगा लेकर चल रहे हैं लोगों में एक जज्बा पैदा हुआ है । तिरंगे को लेकर उन्होंने कहा कि तिरंगा महज एक झंडा नहीं है । तिरंगा की रक्षा के लिए सेना के जवान देश की सीमाओं पर रात दिन लगे रहते हैं और कभी-कभी उन्हें सही भी होना पड़ता है पूरे देश प्रदेश में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही हैं । लोगों में तिरंगा के प्रति एक जज्बा पैदा हुआ है । देश प्रेम पैदा हुआ है और लोग देश की एकता अखंडता और रक्षा के लिए आगे आ रहे हैं । उन्होंने कहा कि सभी की इच्छा होती है जब मेरा पार्थिव शरीर निकले तो तिरंगा से लिपटकर जाए ।
तिरंगा यात्रा बिन्दकी राजकीय बस स्टॉप से प्रारंभ होकर गांधी चौराहा ,बजाजा गली,किराना गली,फाटक बाजार,मेन बाजार ,खजुहा चौराहा ,मुगल रोड नगर व क्षेत्र के कई स्थानों में घूमी ।
इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह,जहानाबाद विधायक राजेंद्र सिंह पटेल,बिंदकी विधायक जय कुमार सिंह जैकी,भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष आशीष मिश्रा,भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा,नगर पालिका परिषद के चेयरमैन मुन्ना लाल सोनकर,अतुल द्विवेदी,जयंती देवी वर्मा,संगीता तिवारी,रचना हुसैन,स्वाति ओमर,सोमवती निषाद,वीरेंद्र दुबे,सुतीक्षण सिंह,गोलू गुप्ता,सत्यम अग्रवाल ,सभासद रामजी गुप्ता,भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष रन्नो गुप्ता,रोहित कश्यप तथा नरेंद्र देव मिश्र सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।
इसके अलावा भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा और शांति पूर्ण ढंग से तिरंगा यात्रा निकलाने का कार्य किया गया ।
