कानपुर । आजादी के 75वे अमृत महोत्सव और हर घर तिरंगा जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत आकृति फाउंडेशन की तरफ से राधे राधे रसोई में राधा कृष्ण के भक्तों को झंडे देकर जन जागरूकता की गई । ई रिक्शा ऑटो रोड साइड दुकानदारों को झंडा वितरण करके हर घर तिरंगा के नारे लगाए गए और सभी को झंडे वितरित किए गए झंडा हमारे देश का प्रतीक है हमारे देश की शान है जब आजादी को 75 वर्ष हो रहे हैं । 11 अगस्त से 15 अगस्त तक अभियान चलेगा तो क्यों ना हर घर में तिरंगा लगाया जाए । इसी अभियान के चलते झंडा वितरण किया गया । जिसमें शामिल लोगों में विनीता अग्रवाल आकृति फाउंडेशन राजीव अग्रवाल जया शुक्ला शशिकांत शर्मा सुरेंद्र गुप्ता अशोक मेहरोत्रा देवांश भाटिया चंद्रलेखा राधे राधे रसोई के सेवादार एवं अन्य लोग शामिल रहे ।
