बिन्दकी/फतेहपुर । आज बकेवर प्राथमिक विद्यालय प्रथम की प्रधानाध्यापिका शालिनी सचान के संयोजकत्व में स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्ष गांठ के क्रम में हर घर में तिरंगा अभियान के तहत प्रभातफेरी (तिरंगा यात्रा) निकाल कर लोगों को जागरूक किया ।
इस दौरान विद्यालय में स्वतंत्रता आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले शहीदों के बारे मे प्रधानाध्यापिका शालिनी सचान ने छात्र छात्राओं को विस्तार से बताया । प्रभातफेरी के दौरान छात्र छात्राओं ने भारत माता की जय के गगन भेदी नारे लगाते हुए ग्रामीणों को जागरूक किया ।
प्रभातफेरी में प्रधानाध्यापिका शालिनी सचान के साथ सहायक शिक्षिका कुमारी रिचा शुक्ला,नीतू सिंह,आकांक्षा गुप्ता,कल्पना शुक्ला,रसोईयां सन्नो त्रिपाठी,कपूरा देवी,ग्राम प्रधान जयराम पासवान,देवेन्द्र त्रिपाठी,अनिल पांडेय,शिवदास पांडेय व जय प्रकाश सहित अनेक लोग मौजूद रहे ।
