फतेहपुर । प्राथमिक विद्यालय कोड़ा ब्लॉक देवमयी में भारतवर्ष की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर आजादी का अमृत महोत्सव का आगाज एआरपी विजय द्विवेदी की उपस्थिति किया गया । जिसमे सर्वप्रथम बच्चों द्वारा बड़े हर्षोल्लास के साथ प्रभातफेरी निकाली गई । बच्चों द्वारा विभिन्न देशभक्ति गीतों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम किये गए । जिसमे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों पर अभिनय,गीत व देशभक्ति गीतों पर नृत्य आदि प्रमुख रहे । देशभक्ति गीत जलवा-जलवा पर बालिकाओं के नृत्य ने सभी का मन मोह लिया ।
एआरपी विजय द्विवेदी ने आजादी के अमृत महोत्सव एवं स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला ।
प्रधानाध्यापक श्री कौशलेश दीक्षित ने सभी बच्चों एवं विद्यालय के शिक्षकों द्वारा तैयार कराये गए कार्यक्रमो की भूरी भूरी प्रशंसा की एवं अभिभावकों से आजादी के अमृत महोत्सव को धूमधाम से मनाने के लिए प्रेरित किया ।
इस मौके पर छवि सोनकर,प्रियंका सोनकर,ऐश्वर्या यादव सहित समस्त नन्हे मुन्हे बच्चे तथा सैकङो अभिभावक उपस्थित रहे ।
