फतेहपुर । महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से आंगनवाड़ी केंद्र में पांच साल तक उम्र के बच्चों के आधार कार्ड बनाए । अभिभावकों को परेशानी से बचाने के लिए विभाग की ओर की पहल से सरकार के निर्देश पर यह शिविर आयोजित किया गया है ।
इसी क्रम में देवमई विकास खण्ड के ग्राम मुसाफा आंगनबाड़ी केंद्र में शिविर लगाकर 45 पांच वर्ष तक के बच्चों का आधार कार्ड बनाया गया ।

आधार कार्ड बनाने वाले कर्मचारियों में शाखा डाकपाल भैसौली आलोक यादव,शाखा डाकपाल मुसाफा राजेश कुमार,शाखा डाकपाल रामनाथ अनिल कुमार,आंगनवाड़ी कार्यकत्री बिमलेश देवी के सहयोग से 0 से 5 वर्ष तक के बच्चो का आधार बनाकर सुकन्या समृद्धि योजना में खाते भी खोले गए ।
