देश के 76वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश का ध्वज तिरंगा फहराया ।
अब से कुछ देर पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले पहुंचे । जहां उन्होंने लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराया ।
पीएम मोदी लाहौरी गेट से किले में दाख़िल हुए ।
प्रधानमंत्री आवास से वह सबसे पहले महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि देने राजघाट पहुंचे ।
लाल किले पर देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उनकी अगुवाई की । इस दौरान तीनों सेनाओं के अध्यक्ष भी मौजूद रहे और उनकी अगवानी की ।
इसके बाद प्रधानमंत्री ने सलामी ली और उन्होंने गार्ड ऑफ़ ऑनर का निरीक्षण किया ।
इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हैं ।
