प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत देश के हर नागरिक और भारत-प्रेमियों को आज़ादी के अमृत महोत्सव की बधाई देने से की । अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि यह एक पुण्य अवसर है ।
आज का ये दिवस ऐतिहासिक है।
एक पूण्य पड़ाव, एक नई राह , एक नए संकल्प और नए सामर्थ्य के साथ कदम बढ़ाने का ये शुभ अवसर है।#IndiaAt75 pic.twitter.com/9AdrUfI4yh
— BJP (@BJP4India) August 15, 2022
उन्होंने कहा,
“ग़ुलामी का पूरा कालखंड संघर्ष में बिता है । कोई जगह ऐसी नहीं थी जब देशवासियों ने ग़ुलामी के ख़िलाफ़ आहुति ना दी हो । आज का यह मौक़ा देश के लिए त्याग करने वाले हर त्यागी को स्मरण करने का दिन है । इसके साथ ही उनके सपनों को पूर्ण करने के लिए संकल्प लेने का दिन है ।”
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस,बाबा साहब आंबेडकर और वीर सावरकर का नाम लेते हुए कहा कि इन लोगों ने कर्तव्य पथ पर खुद को खपा दिया ।
पीएम ने कहा कि ये देश कृतज्ञ है मंगल पांडे, तात्या टोपे, भगत सिंह, राजगुरु, चंद्रशेखर आज़ाद, अशफ़ाक उल्लाह ख़ान, राम प्रसाद बिस्मिल जैसे अनगिनत क्रांति वीरों का, जिन्होंने अंग्रेज़ो की हुकूमत की नींव हिला दी ।
देश कृतज्ञ है मंगल पांडे, तात्या टोपे, भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु, चंद्रशेखर आजाद, असफाक उल्ला खां, राम प्रसाद बिस्मिल ऐसे अनगिनत ऐसे हमारे क्रांति वीरों ने अंग्रेजों की हुकूमत की नींव हिला दी थी।#IndiaAt75 pic.twitter.com/iiuDKyCU80
— BJP (@BJP4India) August 15, 2022
पीएम ने अपने संबोधन में देश की वीरांगनाओं रानी लक्ष्मीबाई ,झलकारी बाई,दुर्गा भाभी,रानी चेनम्मा,बेग़म हजरत महल जैसी वीरांगनाओं को याद करते हुए नारी-शक्ति का ज़िक्र किया । उन्होंने कहा कि देश की वीरांगनाओं को याद करते हुए हम गर्व से भर जाते हैं ।
आजादी की जंग लड़ने वाले और आजादी के बाद देश बनाने वाले भी अनेक महापुरुषों को आज नमन करने का अवसर है।#IndiaAt75 pic.twitter.com/H083W5fnUV
— BJP (@BJP4India) August 15, 2022
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में डॉ. राजेंद्र प्रसाद और नेहरू का भी ज़िक्र किया ।
पीएम मोदी ने कहा,
“आज़ादी की लड़ाई लड़ने वाले और आज़ादी के बाद देश का निर्माण करने वाले डॉ. राजेंद्र प्रसाद हों, नेहरू हों,पटेल हों,श्यामा प्रसाद हो,लाल बहादुर शास्त्री जैसे अनगिनत महापुरुषों को आज नमन करने का अवसर है ।”
