फ़तेहपुर । बरसात के इन दिनों में भारी बारिश के चलते गंगा,जमुना सहित सभी नदियां इस समय उफान पर है । यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रहीं हैं । बाढ के चलते जनपद का ललौली गांव पूरी से जलमग्न हो गया है ।
सभी ग्रामवासियों को जिला प्रशासन द्वारा बड़ी ही मुस्तैदी के साथ गांवों से निकालकर दूर ऊंची जगहों पर उनके रहने हेतु हर सम्भव प्रयास कर रहे हैं । वहीं आज रविवार को बाढ़ ग्रसित लोगों को सुबह लाई चना तो दोपहर में खाना वितरित करते नजर आए व शाम को केला दूध जैसी कई अन्य जरूरत की वस्तुएं मुहैय्या करायी जा रहीं हैं ।

उपजिलाधिकारी सदर अवधेश कुमार निगम ने बताया कि बाढ़ ग्रसित लोगों को हर सम्भव मदद का भरोसा दिया गया है साथ ही हम लोग भी दिन रात लगे हुए हैं ।
वहीं नायब तहसीलदार सदर विकास पांडेय ने बताया कि बच्चों को दूध आदि की भी हम लोगों द्वारा व्यवस्था की जा रही है साथ ही बीमारियों से ग्रसित लोगों के लिए मेडिकल टीम को भी लगाया गया है । जरूरत सम्बन्धी दवाएं भी मरीजों को उपलब्ध हो जाएं ऐसा राजस्व प्रशासन का पूरा प्रयास है और बाढ़ ग्रसित गांवों पर हम लोगों की निगाहें बराबर बनी हुई हैं । ताकि किसी भी तरह की जनहानि न हो सके इसकी पूरी कोशिश की जा रही है ।
