– हनुमान मंदिर परिसर में चार-चांद लगाएगा बाबा बैजनाथ धाम आकृति का मंदिर ।
फतेहपुर । बिंदकी नगर में आगामी 3 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक चलने वाले दशहरा महोत्सव को लेकर रामलीला कमेटी की एक अहम बैठक हुई । जिसमें निर्णय लिया गया कि मंदिर की सजावट भव्य रूप से की जाएगी और मंदिर का बाबा बैजनाथ धाम मंदिर की आकृति का होगा । इसके अलावा बिजली की भव्य सजावट होगी । मौजूद पदाधिकारियों को दशहरा महोत्सव की अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई ।
आज रविवार को बिंदकी नगर के रामलीला मैदान के समीप श्री हनुमान मंदिर परिसर में श्री रामलीला कमेटी बिंदकी की एक बैठक हुई । जिसमें 3 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक चलने वाले दशहरा महोत्सव की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई ।
बैठक में बताया गया कि 3 अक्टूबर को गणेश पूजन के साथ दशहरा महोत्सव प्रारंभ हो जाएगा ।
04 अक्टूबर को नगर में विशाल शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ धूमधाम से निकाली जाएगी । जिसमें मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की सेना निकलेगी 5 अक्टूबर को रामलीला मैदान में विशाल मेला आयोजित होगा । जिसमें घंटों तक मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु राम तथा अहंकारी रावण के बीच युद्ध होगा ।जिसमें प्रभु राम के द्वारा अहंकारी रावण का वध होगा और रावण का पुतला धू धू क़र जलेगा ।
इस दौरान जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक फतेहपुर के अलावा केंद्रीय मंत्री के साथ कई विधायक भी मौजूद रहेंगे ।
06 अक्टूबर को भरत मिलाप का कार्यक्रम होगा तथा 7 अक्टूबर को पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित होगा ।
बैठक को संबोधित करते हुए श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने कहा कि दशहरा महोत्सव की तैयारियां लगातार चल रही है । बैठक कर मौजूद पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है ।
उन्होंने कहा कि दशहरा महोत्सव के दौरान बिजली की भव्य सजावट की जाएगी । रावण दहन के दिन ऐतिहासिक आतिशबाजी होगी ।
इस मौके पर श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष रामजी गुप्ता, महामंत्री दिनेश मिश्रा,रामलीला कमेटी के पूर्व अध्यक्ष गोपाल जी गुप्ता,रामेश्वर दयाल दयालू गुप्ता,गोलन गुप्ता,लक्ष्मीचंद उर्फ मोना ओमर,अश्विनी गुप्ता,समाजसेवी अनूप अग्रवाल, कुलदीप गुप्ता,सौरभ गुप्ता सत्यम गुप्ता रामू लक्ष्मण प्रसाद गुप्ता उर्फ डैडी,दिनेश तिवारी,संजय यादव,भूपेंद्र उमराव,राम कुमार साहू,आशीष यादव,संजय गुप्ता व पुरुषोत्तम ओमर आदि मौजूद रहे ।
