फतेहपुर । केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों को लेकर आज आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश पटेल की अगुवाई में पार्टी कार्यालय फतेहपुर से शांतिपूर्ण विशाल पदयात्रा निकाल कर रोष व्यक्त किया गया ।

इस दौरान पदयात्रियों ने “हम सब की यही पुकार महंगाई बंद करो मोदी सरकार” “मोदी है तो महगाई मुमकिन है” आदि गगनभेदी नारे लगाए । विरोध प्रदर्शन कर रहे पदयात्रियों के हाथों में सरकार विरोधी नीतियों के खिलाफ स्लोगन लिखीं तख्तियां थी ।
आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश पटेल ने पदयात्रा की अगुवाई करते हुए बताया कि यह पदयात्रा मोदी सरकार द्वारा अपने मित्र कारपोरेट घरानों से 15 लाख करोड़ की लूट कराने,लगातार बढ़ती भीषण मंहगाई,अराजकता,महिला उत्पीडन,बेरोजगारी,रोजगार के नाम पर तमाशा करने जैसी जन विरोधी नीतियों खिलाफ विरोध प्रदर्शन है । अगर केंद्र सरकार नही चेती तो आगे आम आदमी पार्टी सरकार के विरोध में विशाल प्रदर्शन कर सरकार की जनविरोधी नीतियों को आम आदमी तक ले जाएंगे ।

यह पदयात्रा जेल रोड से पथरकटा चौराहा होते हुए बाबा भीमराव अम्बेडकर पार्क में बाबा साहेब डॉ० आंबेडकर की मूर्ति पर जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश पटेल सहित सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया ।
