फतेहपुर । कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के खजुहा कस्बे के समीप अमौली बकेवर तिराहे के झलहिया मोड भोर पहर पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश अजय उम्र 20 वर्ष पुत्र साजन पासवान निवासी बहलोलपुर एलई कोतवाली खागा के बाएं पैर में गोली लग गई । जिसके चलते बदमाश अजय घायल हो गया । जिसको पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया । बदमाश के पास से मौके से एक 315 बोर की अद्धि बंदूक, एक 315 बोर का जिंदा कारतूस एक 315 बोर का खोखा कारतूस बरामद हुआ ।


मौके से एक सेंट्रो कार भी बरामद हुई हैं जबकि दो बदमाश सलमान उम्र 20 वर्ष पुत्र सलीम निवासी बरहाटा खखरेरू जनपद फतेहपुर तथा नसीम पुत्र सत्तार निवासी शकूराबाद थाना बकेवर मौके से फरार हो गया । जिनकी पुलिस तलाश कर रही है ।
मौके पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक SHO रवीन्द्र श्रीवास्तव , एसएसआई राजेश कुमार सिंह,खजुहा चौकी इंचार्ज राजेंद्र कुमार त्रिपाठी व जोनिहा चौकी इंचार्ज रितेश कुमार राय सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा ।
कोतवाली बिन्दकी प्रभारी निरीक्षक रवीन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि देर रात को मेले में ड्यूटी में थे । तभी उन्हें जानकारी हुई कि कार सवार बदमाश आ रहे हैं । जिसके चलते पुलिस टीम पहुर वाले रास्ते में पुरुषोत्तम इंटर कॉलेज के पास खड़े हो गए । तभी बदमाशों ने कार को जहानाबाद की ओर मोड़ दिया । जब पुलिस ने घेराबंदी कर तो बदमाश ने कार लेकर अमौली की ओर भागे तभी थोड़ी दूर में अंधा मोड़ होने के कारण कार अनियंत्रित होकर कार खाई में जा गिरी । इसके बाद बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी । जिस पर पुलिस ने जवाबी फायरिंग की जिसमें एक बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया । जबकि दो बदमाश मौके से फरार हो गए हैं । जिनकी तलाश की जा रही है ।
