फतेहपुर । पलटू का पुरवा मजरे ललौली व ललौली मार्केट में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से लगभग 200 से अधिक परिवार बाढ़ चौकी ललौली इंटर कॉलेज व पलटू का पुरवा में बने अस्थायी आश्रय स्थल में रह रहे हैं ।
यह जानकारी सदर उपजिलाधिकारी अवधेश कुमार निगम ने दी ।

अपर जिलाधिकारी (वित्त एवम राजस्व) विनय पाठक ने भी पलटू का पुरवा का निरीक्षण किया ।
उपजिलाधिकारी सदर अवधेश निगम व नायब तहसीलदार सदर विकास पाण्डेय ने नाव से भोजन वितरित किया व बीमार व्यक्तियों का दवा भी वितरित किया गया ।
विस्थापित परिवारों को दोनो समय भोजन,केला,बिस्कुट व बच्चों के लिए दूध का वितरण किया जा रहा है । आश्रय स्थल पर विद्युत व्यवस्था जेनरेटर से की गई है ।
पशुओं के लिए भूसे का भी वितरण किया जा रहा है ।
जिलाधिकारी के निर्देश पर तहसील सदर प्रशासन लगा है ।

मेडिकल की टीम भी कैम्पों में सभी का स्वास्थ्य परीक्षण कर रही है । डिग्निटी किट जिसमें 2 साबुन (नहाने व कपड़े धोने ),सेनेटरी पैक,बाल्टी,डिब्बा व तौलिया का भी एक एक परिवार को वितरण किया गया ।
तहसील व जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ पीड़ितों के लिए स्थापित बाढ़ कंट्रोल रूम के माध्यम से भी जरूरतमंदों की मदद की जा रही है ।
