मेरठ (उत्तर प्रदेश) । इस खबर ने तो होश ही उड़ा दिए । पति को सांप डसवाने वाली पत्नी दामिनी को करैत साँप कहां से मिला ?
मेरठ के सपेरे बोले- इतने खतरनाक सांप को नहीं पकड़ सकते ये किसी माहिर सपेरे या फिर किसी नशेड़ी का काम है…….
मेरठ में पति अतुल को करैत सांप से डसवाकर हत्या करने वाली दामिनी प्रेमी तुषार के साथ फिलहाल जिला जेल में बंद है । दामिनी – तुषार ने जिस करैत सांप से अतुल को डसवा कर उसकी हत्या की । उस सांप का नाम सुनकर तो सपेरे भी घबरा गए ।
सपेरों की बस्ती में रहने वालों ने बताया कि इतना जहरीला सांप तो सपेरे भी नहीं पकड़ते । जिसने भी यह सांप दामिनी और उसके प्रेमी को दिया है । उसने नशे में सांप पकड़कर दिया होगा या फिर बहुत ही माहिर सपेरा होगा जिसने अपनी जान पर खेल कर ये साँप पकड़ा है वो कोई बहुत हिम्मतवाला होगा । करैत सांप इतना जहरीला है । इसका काटा पानी भी नहीं मांग पाता ।
फिलहाल पुलिस ने पति अतुल को सांप से डसवाने वाली पत्नी दामिनी और उसके प्रेमी तुषार और तुषार के दो साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैँ ।
