फतेहपुर । आज विकास खण्ड असोथर के सभागार कक्ष में उद्योग विभाग द्वारा संचालित योजनाओं एवं रोजगारपरक ऋण योजनाओं के अन्तर्गत उद्यम स्थापना हेतु जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया । जागरूकता शिविर देवमई में श्री पवन कुमार चौधरी,अपर सांख्यिकीय अधिकारी तथा भिटौरा में श्री शिवानन्द,सहायक प्रबन्धक द्वारा विभाग में संचालित विभिन्न योजनाओं यथा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अन्तर्गत विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए अवगत कराया गया कि इस योजनान्तर्गत नई गाइडलाइन के अनुसार विनिर्माण क्षेत्र के लिए रू0 50.00 लाख और सेवा क्षेत्र के लिए रू0 20.00 लाख तक की परियोजना स्वीकार की जायेंगी ।
परियोजना लागत पर सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों को शहरी क्षेत्र में 15 प्रतिशत व ग्रामीण क्षेत्र में 25 प्रतिशत की दर से सब्सिडी अनुमन्य है तथा अनुसूचित जाति/अनु० जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग/अल्पसंख्यक/महिला/पूर्व सैनिक/शारीरिक दिव्यांग श्रेणी के अभ्यर्थियों को शहरी क्षेत्र में 25 प्रतिशत व ग्रामीण क्षेत्र में 35 प्रतिशत की दर से सब्सिडी अनुमन्य है । इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना,ओडीओपी वित्तपोषण सहायता योजना,ओडीओपी सामान्य सुविधा केन्द्र योजना,ओडीओपी प्रशिक्षण एवं टूलकिट योजना,ओडीओपी विपणन प्रोत्साहन योजना,तकनीकी उन्नयन योजना,अनु०जाति /जनजाति सबप्लान योजना,अन्य पिछड़ा वर्ग सबप्लान योजना ,विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना,विशिष्ट हस्तशिल्प प्रादेशिक पुरस्कार योजना,हस्तशिल्पियों के कौशल विकास की प्रशिक्षण योजना,निर्यात बाजार हेतु डिजाइन वर्कशाप योजना,हस्तशिल्प वितरण प्रोत्साहन योजना एवं विशिष्ट शिल्पकारों के लिए पेंशन योजना में पात्रता की शर्तों आदि के सम्बन्ध में व्यापक रूप से जानकारी दी गई । जागरूकता शिविर बहुआ में 24 भावी उद्यमी उपस्थित हुए तथा विकास खण्ड असोथर में ब्लाक प्रमुख असोथर के प्रतिनिधि श्री चेतन,जिला खादी एवं ग्रामोद्योग के प्रतिनिधि श्री मो० खालिद व 21 भावी उद्यमी उपस्थित हुए अन्त में जागरूकता शिविर समाप्त की घोषणा की गई ।
उक्त जानकारी अन्जनीश प्रताप सिंह,उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र फतेहपुर ने दी ।
