फतेहपुर । मलवा विकास खंड के ऐतिहासिक,पौराणिक नगरी शिवराजपुर के बम आखाडा हनुमान मंदिर मे नौ दिवसीय श्री राम कथा का रविवार को समापन हुआ । श्रद्धालुओ ने पुष्प वर्षा कर राम राज्याभिषेक पर उत्सव मनाया ।
कथा व्यास यदुनाथ अवस्थी ने कहा कि प्रभु श्रीराम की भक्ति जीव को संसार में अनंत सुख देने वाली होती है । प्रभु श्री राम की नित्य भक्ति से ही मन और आत्मा निर्मल हो जाती हैं ।
प्रभु की कृपा से ही जीव का चहुंमुखी विकास होता है ।
कथा व्यास ने कहा कि जिससे प्रभु श्रीराम विमुख हो जाते है तो उसे संसार में जन्मों-जन्मों तक मुक्ति नहीं मिलती है ।
श्री राम राज्याभिषेक का मार्मिक ढंग से वर्णन किया ।
उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम के राज्य में प्रजा सुखी थी । उनके राज्य में किसी को कोई कष्ट नहीं था ।
प्रभु श्री राम ने जीवन में किसी भी जीव का तिरस्कार नहीं किया । इसलिए ही प्रभु को पुरुषोत्तम भी कहा गया है ।श्रद्धालुओं ने श्री राम की जयघोष किया जिससे पूरा पंडाल भक्तिमय हो गया । आरती कर प्रसाद वितरित किया गया । इस मौके पर युवा विकास समिति के प्रवक्ता आलोक गौड़, दीपक त्रिपाठी,रोहित दुबे,अभय मिश्र,प्रेमप्रकाश तिवारी रहे ।
कल सोमवार को होगा रात्रि जागरण
आयोजकों ने बताया सोमवार को मंदिर परिसर मे रात्री जागरण आक्रेस्ट्रा होगा । जिसमे कानपुर के कलाकारों द्वारा झाकिया दिखाई जायेगी और भजन प्रस्तुत होंगे ।
