टाटा संस के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री के रविवार को हुए आकस्मिक निधन पर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गहरा शोक व्यक्त किया है ।
राहुल गांधी ने कहा कि मिस्त्री देश के सबसे प्रतिभाशाली व्यापारिक दिमागों में से थे ।
Saddened by the tragic news of the demise of former Chairman of Tata Sons, Cyrus Mistry.
He was amongst the brightest business minds of the country, who made a significant contribution to India’s growth story.
My heartfelt condolences to his family, friends and admirers.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 4, 2022
राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा,
“टाटा संस के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री के निधन की दुखद ख़बर से दुखी हूं । वे देश के उन सबसे प्रतिभाशाली व्यापारिक दिमागों में से थे । जिन्होंने भारत की विकास गाथा में महत्वपूर्ण योगदान दिया ।”
सायरस मिस्त्री की रविवार को महाराष्ट्र के पालघर ज़िले में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है । वे 54 साल के थे ।
पालघर पुलिस स्टेशन ने इस दुर्घटना की पुष्टि की है । पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के समय कार में चार लोग थे । इनमें से दो लोगों की मृत्यु हो गई है और दो लोग घायल हुए हैं ।
