फतेहपुर । श्री संजय कुमार श्रीवास्तव जिला खाद्य विपणन अधिकारी फतेहपुर ने बताया कि आगामी खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 मे न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना के अन्तर्गत धान क्रय व्यवस्था अनुसार किसान पंजीयन व क्रय का प्रचार-प्रसार किया जाना है ।
“किसान भाईयों को सूचित किया जाता है कि सरकारी क्रय केन्द्रों पर धान विक्रय हेतु स्वयं अथवा किसी इण्टरनेट कैफे, लोकवाणी केन्द्र आदि से खाद्य विभाग के पोर्टल- www.fcs.up.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण करा लें । धान खरीद 01 नवम्बर, 2022 से होगी ।
किसान भाई अपना धान पूरी तरह साफ-सुथरा एवं सुखाकर मानक के अनुरुप क्रय केन्द्र पर विक्रय हेतु लायें व समर्थन मूल्य रुपये 2040 प्रति कुन्टल की दर से सीधे बैंक खाते में प्राप्त करें ।
