फतेहपुर । गांधी सभागार कलक्ट्रेट में कर-करेत्तर एवं राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक अपर जिलाधिकारी श्री विनय कुमार पाठक की अध्य्क्षता में सम्पन्न हुई ।
उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व की वसूली की जाय । राजस्व वसूली के कार्य मे शिथिलता न बरती जाय । आर0सी0 का मिलान करके बड़े बकायेदारों के राजस्व के वसूली तहसीलदार अपने तहसील क्षेत्र के अधिकारियों से सहयोग करके राजस्व वसूली कराये। मा0 मुख्य मंत्री विवेकाधीन कोष से सम्बंधित मामलों निस्तारण संवेदनशीलता के साथ नियमानुसार कार्यवाही निस्तारण करे। वरासत,आय,जाति,निवास प्रमाण के ऑनलाइन प्राप्त आवेदनों को ससमय निस्तारण कराये ।
घरौनी कार्य में तेजी लाकर प्राथमिकता के आधार पर कराये । आई0 जी0 आर0 एस0,शासन संदर्भ,जनशिकायतो को गुणवत्तापूर्ण ससमय कराये मामलों को डिफाल्टर न हो दे । इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी धीरेंद्र प्रताप ,उप जिलाधिकारी सदर श्री अशोक निगम,उपजिलाधिकारी बिंदकी श्रीमती अंजू वर्मा,उपजिलाधिकारी खागा श्री मनीष कुमार, तहसीलदार गण सहित अन्य संबंधितगण उपस्थिति रहे ।
